Most selling electric cars in india: जानिए कौन सी है सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ

TATA Nexon Ev

Most selling electric cars in india:आजकल लोग पेट्रोल-डीजल की गाड़ी लेने की बजाय इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरदीना पसंद करते हैं  क्योंकि सरकार भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ज्यादा बढ़ावा देती है और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर टैक्स चार्ज काफी कम है। इसी वजह से लोग आज कल इलेक्ट्रिक गाड़ियों को खरीदने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं। काफी मांग के चलते बाजार में भी बहुत सी इलेक्ट्रिक गाड़िया आ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी है भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें।

Most selling electric cars in india

FADA (फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन) ने भी 2024 के नतीजे दिखाए हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की जानकारी दी गई है। तो चलिए जानते हैं कि कितनी और कौनसी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है

FADA की रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2024 में मुख्य कुल 7231 यूनिट्स की बिक्री हुई और फरवरी 2023 में मुख्य 4786 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। और ये पिछले साल की रिपोर्ट्स से मैच किया जाए तो  51.72% ज्यादा है

TATA Nexon Ev
TATA Nexon Ev

TATA MOTORS

टाटा मोटर्स ने फरवरी 2024 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारों को बेचने का दर्ज़ा अपना नाम किया है। फरवरी के महीने में टाटा ने कुल 4941 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। जो पिछले बार से 25 गुना ज्यादा है। लेकिन 2024 के मुकाबले के हिसाब से 11% काम बिक्री हुई है। वेसे टाटा के पास काफी बेहतर इलेक्ट्रिक गाड़िया उपलब्ध है। जेसेकी टिगोर, टियागो और नेक्सन।

MG Motors
MG Motors

MG MOTORS

एमजी मोटर्स की ‘सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारें’ मुख्य दुसरे नं. पर आती है। एमजी मोटर्स वेसे तो अंतरराष्ट्रीय (ब्रिटिश) कार निर्माता कंपनी है लेकिन भारत में इनकी गाड़ियों को काफी पसंद किया जाता है। एमजी मोटर्स की ZS EV और Comet की बिक्री काफी अच्छी हुई है.फरवरी 2024 में इनकी  कुल 1053 इलेक्ट्रिक कारें बिकी है.और 2023 फरवरी महीने में  कुल 362 यूनिट बिकी थी.

Mahindra XUV400
Mahindra XUV400

Mahindra xuv400

महिंद्रा की xuv400 के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारत में बेहद पसंद किया जाता है। इसका प्रीमियम लुक और डिजाइन लोगो को आकर्षित करता है। और सेफ्टी के मामले में भी ये कार नंबर 1 है। इस गाड़ी की ग्लोबल एनकैप में 5 स्टार की रेटिंग है। महिंद्रा एक्सयूवी400 की 2023 की रिकॉर्ड के मुताबिक 741 यूनिट्स की बिक्री हुई है और अबके साल इस गाड़ी की खरीदारी पिछले साल के साथ तुलना से कम हुई है।

BYD Ev
BYD Ev

BYD

चीन की कार निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक कारों के मामले में आगे हैं। BYD ने फ़रवरी 2024 में कुल 144 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है और ये पिछले साल के हिसाब से कम है। BYD ने फ़रवारी 2023 में कुल 150 इकाइयों की बिक्री की थी। वेसे BYD ने हाल ही में भारतीय बाजार में कदम रखा है। उसके हिसाब से ये नंबर ठीक हैं।

दूसरी कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें

FADA की रिपोर्ट के हिसाब से BMW की फरवरी माह में कुल 127 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है और HYUNDAI की 188, MERCEDES की 42, AUDI की 20, PCA AUTOMOBILES  की 79, और भी कंपनियां हैं जिनकी कुल 22 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *